फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reached home after love marriage, family members took out, husband and wife ate poison

लव मैरिज कर पहुंचे घर, परिवार वालों ने बाहर निकाला, पति और पत्नी ने खाया जहर

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reached home after love marriage, family members took out, husband and wife ate poison
तिर्वा (कन्नौज)। लव मैरिज कर पत्नी के साथ घर आए युवक को परिवार वालों ने दुत्कार कर घर से निकाल दिया। घर में जगह न मिलती देख दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

थाना सौरिख के सहरोई टढ़ारायपुर गांव निवासी सुमित (25) पुत्र रामविलास की शादी पांच साल पहले हुई थी। यह पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ दिल्ली में रहते हैं। करीब दो माह पहले पत्नी बच्चे को लेकर चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। इस पर कंपनी में काम कर रही बरेली निवासी युवती से शादी कर ली। युवक ने घर वालों को लव मैरिज की बात बताई। इस पर यह घर न लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर युवक पत्नी को लेकर घर आ गया। उसने घरवालों से अपनी पत्नी का परिचय कराया तो यह भड़क गए। धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद नवदंपती ने दरवाजे पर बैठकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed