फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rats hundred villages of the stalled power

चूहे ने ठप की सौ गांवों की बिजली

Sat, 24 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 24 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rats hundred villages of the stalled power
शिक्षकों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर होने के साथ स्कूल में सफेद चूहे लाने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को परेशान करता था। - फोटो : Demo pic
हसेरन फीडर में गुरुवार रात चूहा घुस जाने से धमका हो गया और मशीनें जल गईं। इससे क्षेत्र के करीब सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पाए हैं। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल होने का भरोसा दिया है। साथ ही इस हादसे लाखों का नुकसान होने की बात भी अधिकारी कह रहे हैं। गुरुवार देर रात 32केवीए के हसेरन विद्युत उपकेंद्र में चूहा घुस गया।
विज्ञापन


इससे कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ मशीनों ने तेज रोशनी निकली और आपूर्ति ठप हो गई। उपकें द्र में मौजूद कर्मचारियों ने टार्च की रोशनी में खराबी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह फाल्ट खोज नहीं सके। वहीं सब स्टेशन ठप होने की सूचना पर जेई व उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन देर रात तक खराबी दूर नहीं हो सकी। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब एक सैकड़ा गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। वहीं शुक्रवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली कर्मचारी देर शाम तक फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। इस मामले में हसेरन विद्युत उपकेंद्र के जेई रामकुमार यादव ने कहा कि फीडर में चूहा घुस जाने से इस तरह की दिक्कत आई है। फाल्ट ठीक करने काम किया जा रहा है। जल्दी बिजली सप्लाई बाहल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed