{"_id":"57b8a5f04f1c1bff136ec038","slug":"ration-quota-bullets-went-in-the-supremacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटा के वर्चस्व में चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटा के वर्चस्व में चलीं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर्वा में राशन कोटे की शिकायत को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में लाठी-डंडा के बाद गोलीबारी हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। गांव में पुलिस के पहुुंचते ही झगड़ा करने वाले भाग निकले। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
देवीपुर्वा में कोटेदार रामपाल यादव व रामनिवास यादव के बीच कई वर्षों से राशन कोटे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैै। ग्रामीणों की मानेें तो रामनिवास ने एक माह पहले जिले के अधिकारियों से कोटा में अनियमितताओं संबधी शिकायत की थी। इससे रामपाल खिन्न था। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे रामनिवास पुत्र भारत कन्नौज की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर मोड़ पर दूसरे पक्ष के रामपाल यादव पुत्र सोबरन व उनके बेटे राजेश ने रामनिवास को बाइक से खींच लिया। यह रामनिवास को पीटते हुए गांव के बाग की ओर ले जाने लगे। झगड़े की सूचना पर संजेश पुत्र कश्मीर, नेकराम पुत्र जगन्नाथ व बलवीर पहुंच गए।
दूसरे पक्ष से रजनीकांत, मुकेश, सुशील, रामदास, बलवीर लाठी-डंडा व अवैध असलहे लेकर पहुंचे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर लाठी-डंडे चलने लगे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों से हवाई फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही ग्रामीण जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। झगड़े में रामनिवास पुत्र भारत, बलवीर पुत्र बादशाह व कश्मीर घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी होते ही दोनों पक्षों की महिलाएं भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। इनमें भी मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बेवजह झगड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं। जसोदा चौकी इंचार्ज अरुण यादव ने बताया कि वह सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने उन्हें बिजली की कटिया उतारने को लेकर विवाद होना बताया है। अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिला पूर्ति निरीक्षक चक्रापाणि मिश्रा के मुताबिक कोटेदार का कोटा निलंबित किया गया था। बाद में कानपुर कमिशभनरी कोर्ट में मामला चला गया। कोर्ट के आदेश पर कोटा बहाल किया गया है।