{"_id":"601840c68ebc3e31aa2218e5","slug":"rape-molestation-kannauj-news-knp6093298110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रही बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौट रही बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। खेत से लौट रही बालिका को युवक ने दबोच लिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख सुनकर पहुंचे किसानों के ललकारने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले किसान की 10 वर्षीय बेटी शनिवार को खेत पर पिता को खाना देने गई थी। आरोप है कि लौटते समय कुसुमखोर निवासी मोहर्रम ने बालिका को दबोच लिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई भी की।
चीख सुनकर पहुंचे अन्य किसानों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहर्रम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।