{"_id":"5dab60178ebc3e0178342ee2","slug":"rangolee-bana-diya-paryaavaran-sanrakshan-ka-sandesh-kannauj-news-knp520817294","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
पीएसएम डिग्री कालेज में रंगोली दिखाती छात्राएं।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर गांधी पखवाड़े के तहत पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने विभिन्न आकृतियों में रंग भरकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने कला से बताया कि स्वच्छ व हराभरा पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने उजड़ती धरती, पिघलते ग्लेशियर, मानसून में बढ़ती शुष्कता, अतिशय प्रदूषण के कारण आसमान में छाई धुंध आदि पर रंगोली बर्नाइं। पर्यावरण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया गया। प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा अग्निहोत्री ने रंगोली का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दीं। पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रो.श्रद्धा मिश्रा, प्रोफेसर प्रीती शर्मा, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. श्याम कुमार बाजपेई, डॉ.संजय शर्मा, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्रो. विभा तिवारी, प्रोफेसर सारिका त्रिवेदी ने प्रतियोगिता में विशेष योगदान दिया। प्रोफेसर डॉ.कृष्णकांत दुबे ने बताया कि 22 अक्तूबर को स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता व युवा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।