फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ramlila,festival,barat,ram

राम बारात देखने को उमड़ी भीड़, जगह जगह हुआ स्वागत

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ramlila,festival,barat,ram
हसेरन। रामलीला महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बारात देखने के लिए कस्बा सहित आसपास गांवों के लोग भी पहुंचे। भगवान राम के स्वरूपों को देखकर महिलाओं ने फूलों की वर्षा की और जगह जगह पर आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बा नादेमऊ में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार देर रात राम बरात निकाली गई। सुभाष इंटर कालेज के पास रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह बैस, राजीव सिंह उर्फ राना ने आरती उतारकर बरात को रवाना किया। बरात में 18 झांकियां व चार बैंड चल रहे थे। सबसे आगे विघ्नहर्ता की झांकी थी। उसके बाद अन्य देवी देवताओं व अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की झांकी थी। मुख्य बाजार में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एडवोकेट, मुकुट सिंह चौहान, प्रमोद सिंह राजावत, अजय कुमार दुबे, रामशंकर बाथम, दिगंबर दास गुप्ता, डॉ. विजय वर्मा व देशराज पाल ने आरती उतारकर बरात का स्वागत किया। हसेरन तिराहा होते बरात रामलीला मैदान पहुंची। यहां आचार्य रामशंकर दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राम सीता का विवाह कराया। रामलीला कमेटी की तरफ से मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरित कर जलपान कराया गया। इस दौरान सीओ शिवकुमार थापा, सौरिख थानाध्यक्ष मदनगोपाल गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर हिमांशू प्रताप सिंह, विमल प्रताप सिंह बैस, भूरे यादव, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, सत्यप्रताप, अरविंद सिंह चौहान, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह बैस, अनिल दुबे, प्रदीप दुबे व रोमी भदौरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रात्रि रामलीला का शुभारंभ
श्री आदर्श परमानंद रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रात्रिकालीन रामलीला के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभांरभ किया। कलाकारों ने रामलीला का मनमोहक मंचन किया। इस मौके पर कृष्ण पाल सिंह सेंगर, क्षेत्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, देवेंद्र उर्फ बंटू शाक्य, प्रमोद सिंह बैस, आलोक कांत चतुर्वेदी, गोविंद गुप्ता, वैभव सिंह, इंद्र विक्रम सिंह सेंगर, शिरोमणि गुप्ता, अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed