फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rama broke the bow Gunje Jaykare

श्रीराम के धनुष तोड़ते गूंजे जयकारे

Sun, 18 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 18 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rama broke the bow Gunje Jaykare

जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे

विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव में सीता स्वयंवर लीला के दौरान धनुष तोड़ते ही जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। जय मां दुर्गा समिति के उपाध्यक्ष राजीव उर्फ रिंकू अरोड़ा ने मां का पूजन किया और मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में गणेशजी और मां दुर्गा की आरती की।

मेरी अंखियों के सामने ही रहना गीत के दौरान मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा बनी बिट्टो वर्मा का आगमन होते ही उनके जयकारों से पंडाल गूंज उठा। मां की शक्ति को मैं जानती हूं गीत पर सौम्या गुप्ता, मां की चुनरी लाल-लाल गीत पर शानू गुप्ता के डांस ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद सीता स्वयंवर लीला का मंचन हुआ। राम के स्वरूप में जानू, लक्ष्मण बने विष्णु, सीता के स्वरूप में खुशी वर्मा, उनकी सहेलियां बनी बिल्लो, मुस्कान, सौम्या, जनक बने देव परिहार, गुरु वशिष्ठ बने अभिषेक पाल, रावण बने शोभित अन्य राजा बने अंजुल, रजत, ऋषभ तथा छोटू का अभिनय सभी ने सराहा।

अंत में अंकित गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, रबी गुप्ता और अंकुर गुप्ता ने प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उधर, गौरीनाथ मंदिर रामनगर में चल रहे नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ लल्लू गुप्ता ने मां के पूजन के साथ किया। मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा बनी कौशकी पाल का आगमन होते ही मां के जयकारे लगे।

मइया यशोदा ये तेरा कन्हैया गीत पर हिमांशु पाल व दीक्षा, तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी गीत पर हिमांशु पाल व खुशी, शिरड़ी वाले साईं बाबा गीत पर हाथों पर दीप जला कर साईं बने लल्लू गुप्ता और भक्त बने छोटू व शानू ने डांस करके वाहवाही लूटी।

मुझे माफ करना ऊं साईं राम गीत पर जय और जया ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। आशीष पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता ने बीच-बीच में मां के जयकारे लगवाए। अंत में रजत, पंकज, बाबी, पप्पू, दीपू और सुमित ने प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed