{"_id":"65414bbdd9da2527f60dd2c4","slug":"rally-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-sardar-patel-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4865-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सरदार पटेल की जयंती पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सरदार पटेल की जयंती पर निकाली रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर के छात्रों ने बैंड बाजों के साथ रैली निकाली । विद्यालय परिसर में रन फॉर यूनिटी से संबंधित स्लोगनों को रंगोली के माध्यम से सजाया।
प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के बाद देश कई रियासतों में बंटा था। सरदार पटेल ने नेतृत्व क्षमता से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। उन्हें भारत के भौगोलिक व राजनीतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर शिवप्रताप, सौरभ, अनीता, जितेंद्र आदि रहे। उधर, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
स्टेडियम में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन
सौरिख। भारत के आयरन मैन एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को हरिभानपुर स्थित स्पोर्ट स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। तिर्वा भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत व चेयरमैन राहुल गुप्ता ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत पंकज राजपूत, विजय राजपूत लालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पटेल की जयंती पर शपथ ली
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ पूजा सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य सेविका संगीता देवी, सुमन देवी मौजूद रही।