{"_id":"678bf0a5ace682f5590ec8de","slug":"rakesh-tiwari-is-the-president-and-mushir-ahmed-is-the-general-secretary-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-124254-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राकेश तिवारी अध्यक्ष व मुशीर अहमद महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राकेश तिवारी अध्यक्ष व मुशीर अहमद महासचिव
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों से मतपत्र प्राप्त करते वकील।
- फोटो : चुनाव अधिकारियों से मतपत्र प्राप्त करते वकील।
कन्नौज। बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार को मतगणना हुई। देर शाम मतगणना में राकेश तिवारी अध्यक्ष, मुशीर अहमद महासचिव, अजय कुमार यादव, अवनीश कुमार उपाध्यक्ष व विमल कुमार दोहरे कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए।
वकीलों ने जीते प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उधर, चुनाव संपन्न कराने के लिए सीओ सिटी कमलेश कुमार, सदर कोतवाल कपिल दुबे, तालग्राम एसओ शशीकांत कनौजिया, महिला थाने की एसओ विनीता सारथी, पीएसी के जवान, दमकल की टीम सहित खुफिया विभाग के पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे।
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह 9 बजे सभागार के बाहर वकीलों की लाइन लग गई। 9.30 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। चुनाव अधिकारी एक-एक वोटर का सीओपी कार्ड व सूची में नाम देखकर मतपत्र दे रहे थे। दोपहर ढाई बजे तक लाइन में लगे सभी वकीलों ने वोट डाले। बीमार सदस्यों के वोट चुनाव अधिकारियों ने उनके पास मतपत्र ले जाकर बाद में डलवाए। 790 सीओपी कार्ड धारक वाेटरों में 630 ने मतदान किया। तीन बजे चुनाव अधिकारी अशोक कुमार जैन, कमालउद्दीन खां, श्याम सिंह वर्मा, कमल किशोर अडवाणी, राकेश कुमार यादव, अनिल द्विवेदी की देखरेख में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना शुरू कराई।