फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rain thunder kannauj news

Kannauj News: बारिश और आधी ले उड़ी बिजली, बिना बत्ती गुजरी रात

Wed, 18 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
rain thunder kannauj news
कन्नौज। अचानक मौसम ने पलटी मार दी है। सोमवार की रात में हुई बारिश और आंधी से जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए। इससे जिले के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली नहीं आई। सुबह होने पर मरम्मत की गई। इसके बाद बिजली बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन




सोमवार की रात करीब नौ बजे झमाझम बारिश के साथ आंधी चलने लगी। बारिश शुरू होते ही नगर और देहात क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। रात लगभग दो बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हुई। आंधी के कारण छिबरामऊ के मोहल्ला दीक्षितान के सामने मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा टूट गया। इससे जुड़े नगर पालिका रोड, बजरिया, बनवारी नगर, कस्साबान की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पंथरा फीडर के गांव उधरनपुर गांव में तीन व दीपकपुर फीडर के खुड़ावा गांव में बिजली के तीन खंभे टूट गए। बारिश बंद होने के बाद भी नगर व देहात क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। सुबह बिजली कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइनों व बिजली के खंभों की मरम्मत का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के कुछ मोहल्लों में सुबह, कुछ में दोपहर तो कुछ मोहल्लों में शाम पांच बजे के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी। जेई करन सिंह ने बताया कि दोपहर बाद तक पंथरा, दीपकपुर, प्रेमपुर फीडरों को चालू कर दिया गया था। खेतों में पानी भरा होने के कारण उधरनपुर, अकबरपुर व खुड़ावा गांव में सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। पानी सूखने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed