फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rain makes road full of danger people getting pain

कन्नौज: बारिश में छलनी हुआ सड़कों का सीना, शरीर का दर्द भी बढ़ रहा

Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
rain makes road full of danger people  getting  pain
कन्नौज। बारिश में खस्ताहाल हुईं सड़कें लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गईं हैं। बाइक और स्कूटी सवारों में कमर दर्द की समस्या बढ़ गई है। गड्ढों में वाहन उछलने से लगा झटका इसका कारण है। वहीं खस्ताहाल मार्गों के कारण वाहन भी खराब हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शासन का गड्ढा मुक्ति का दावा बारिश में धुल गया है।
विज्ञापन

करीब 10 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों के किनारे मिट्टी कट गई है। कई सड़कें भी जर्जर हो गईं हैं। गड्ढों में वाहन चालकों के गिरने का खतरा रहता है। मरीजों की तो कमर ही टूट जाती है। वहीं बीच राह पानी में घुसने से वाहन बंद हो जाते हैं। राहगीर मैकेनिक की तलाश करते घूमते हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर खराब हैं सड़कें
- कन्नौज में पाल चौराहे के निकट
- तिर्वा में ठठिया रोड चौराहा व इंडियन बैंक के सामने
- तिर्वा से बिलंदापुर जाने वाला मार्ग
- सरायमीरा से नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के निकट
- तिर्वा गांधी चौराहे से खैरनगर मार्ग
- जीटी रोड सदर तहसील के निकट कई मार्ग
लोगों ने बताई समस्या
चौराचांदपुर गांव निवासी अनुरुद्ध यादव ने बताया कि चौधरियापुर-मेहंदीपुर माग कई साल पहले बना था। ये अब पूरी तरह जर्जर है। आवागमन में परेशानी होती है।
किसान माताराम ने बताया कि हर रोज बाजार या काम से बाहर जाना पड़ता है। खराब रास्तों के कारण शरीर में दर्द रहने लगा है। बिना डॉक्टर के यहां जाए दर्द सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी में दर्द पर सूजन भी आ जाती
स्पाइन व कमर दर्द में दिक्कत वाले मरीजों की परेशानी खराब सड़क की वजह से बढ़ जाती है। जिन लोगों की हड्डी में दर्द रहता है, उनके सूजन भी आ जाती है। खराब मार्ग से वाहन निकालते समय सावधानी बरतनी चाहिए। - डॉ. पीयूष गंगवार, हड्डी रोग विशेषज्ञ

40 लाख से अधिक बजट वाली सड़कों के नवीनीकरण का आदेश आ गया है। प्रांतीय खंड की तीन सड़कों का प्रस्ताव है। फरवरी में प्रस्ताव भेजे गए थे, मई में स्वीकृत हुए हैं। 18 फीसदी कार्यों को कराने के निर्देश दिए गए हैं। करीब एक करोड़ 64 लाख रुपये के प्रस्ताव बने हैं। निर्माण खंड की भी कार्ययोजना बन रही है। - ओमप्रकाश वर्मा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रांतीय खंड/नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed