फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raid in ARTO office, 14 brokers caught

Kannauj News: एआरटीओ दफ्तर में छापा, 14 दलाल पकड़े

Fri, 26 Jul 2024 08:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Raid in ARTO office, 14 brokers caught
कन्नौज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में दलाली की शिकायत पर प्रशासन ने छापामारी की। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंची पुलिस टीम ने 14 दलालों को हिरासत में लिया है। कई इधर-उधर खेतों में छिप गए। पकड़े गए दलालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




एडीएम आशीष सिंह व एएसपी संसार सिंह, सीओ सिटी कमलेश कुमार, प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने शुक्रवार की दोपहर पुलिस बल के साथ एआरटीओ दफ्तर पर छापा मारा। पुलिस कर्मियों ने पूरा कार्यालय घेर लिया और वहां खिड़कियों पर लटके व अंदर घूम रहे दलालों से पूछा तो वह सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 14 दलालों को पकड़कर सदर कोतवाली भेज दिया। कई दलाल वहां बनीं दुकानों और खेतों में छिप गए।
विज्ञापन

एडीएम ने कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली तो सीओ सिटी ने बाहर खड़े लोगों से भी पूछताछ की। कई फरियादियों ने बताया कि जब भी वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, लाइसेंस रिन्यूवल कराने या चालान जमा करने के लिए एआरटीओ दफ्तर आते थे तो दलाल बाहर से ही पीछे लग जाते थे। हर काम के लिए वह अधिक पैसे लेते थे। यही वजह थी कि लोग बिना दलाल के कोई काम नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यालय कर्मियों की मिलीभगत से हो रहा खेल

एआरटीओ दफ्तर में दलालों का बोलबाला हर समय रहा है। इसमें कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत रहती है। आरोप है कि आम तौर पर जब कोई फरियादी सीधे दफ्तर आता है तो कार्यालय के कर्मचारी उससे दलाल के माध्यम से आने को बोलते हैं। दलाल ग्राहकों से जो पैसे तय करते हैं उसमें कार्यालय के कर्मचारियों का भी हिस्सा होता है। कर्मियों की मिलीभगत से कई बड़े खेल किए जा रहे हैं। दो साल पहले एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया जो वाहनों की फिटनेस करता था। इसमें विभाग के एक अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।




एआरटीओ कार्यालय में दलाली की सूचना पर एडीएम के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई है, जिसमें 14 दलालों को हिरासत में लिया गया है। उनसे सदर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।


प्रशासन की टीम ने कार्यालय में छापामारी की है। कार्यालय का मुआयना किया गया। सबकुछ सही मिला। कार्यालय में कोई गलत गतिविधि नहीं मिली। कार्यालय के बाहर कुछ संदिग्ध मिले हैं, उन्हें छापामार टीम ने पकड़ा है। कार्यालय में दलाली प्रथा बिल्कुल भी चलने नहीं दी जाएगी।
इज्या तिवारी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed