फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Radha Mohan Singh said that the pace of development has increased in UP

कन्नौज: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बूथ विजय अभियान के लिए बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी ये जिम्मेदारी

Wed, 18 Aug 2021 04:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 04:03 PM IST
सार

राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान पर बैठे गरीब को पहुंचाएं।

विज्ञापन
Radha Mohan Singh said that the pace of development has increased in UP
राधा मोहन सिंह ने कन्नौज में बूथ विजय अभियान के लिए रणनीति तैयार की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बुधवार को कन्नौज में बूथ विजय अभियान के लिए रणनीति तैयार की। यह अभियान 23 अगस्त से शुरू होने वाला है। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित बूथ सत्यापन अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान पर बैठे गरीब को पहुंचाएं। उत्तर प्रदेश में माफियाओं का अंत हो गया है और विकास की गति तेज हुई है।
विज्ञापन


आम जनता के बीच यह बात जितनी आसान तरीके से पहुंचाई जा सकती है, उसे पहुंचाने का प्रयास करें। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 23 से 31 अगस्त तक हम सब मतदान केंद्र पर जाएंगे और जनसंपर्क करेंगे। इस मौके पर विधानसभा चुनाव की जीत के लिए सांसद सुब्रत पाठक व स्थानीय भाजपा संगठन के लोगों के साथ उन्होंने बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed