{"_id":"5eac6b6e8ebc3e907e5a770f","slug":"raashan-kaard-banavaane-ke-lie-umad-rahee-bheed-kannauj-news-knp5580123148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर राशन कार्ड बनवाने आईं महिलाएं।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील में रोज भीड़ उमड़ रही है। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इससे लोगों को भटकना पड़ रहा है।
नगर की कांशीराम कालोनी, इंदिरा आवास कालोनी, विशुनगढ़ रोड सहित कई मोहल्लों की महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की। यहां पहुंचे पूर्ति निरीक्षक राजू बिंद ने बताया कि नगर क्षेत्र में निर्धारित संख्या में कार्ड बन चुके हैं। इससे ऑनलाइन साइट बंद है। वहीं पूर्ति विभाग के लिपिक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि छिबरामऊ नगर पालिका क्षेत्र का राशन कार्ड बनवाने के लिए 64 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। रुचि, लक्ष्मी, सुमन, सावित्री, रीना, सरोज ने बताया कि वह मार्च माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील परिसर के चक्कर काट रही हैं।
कार्ड विहीन परिवारों को भेजा जा रहा राशन
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें राशन किट व निराश्रितों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट लगती है। यह काम पूर्ति विभाग का है।