फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raajy seeniyar voleebaal chaimpiyanaship jile mein hogee

राज्य सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप जिले में होगी

Sun, 07 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
raajy seeniyar voleebaal chaimpiyanaship jile mein hogee
राज्य सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए निरीक्षण करती उत्तर प्रदेश वॉलीबाल की टेक्निकल टीम व मौ? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से 69वीं राज्य सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप 2021 का आयोजन जिले में होगा। यह आयोजन 19 से 23 फरवरी तक शहर के बोर्डिंग मैदान में होगा।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ कन्नौज के अध्यक्ष और सांसद सुब्रत पाठक ने खेलों को जिले में बढ़ावा देने के लिए यह पहल की है। इस बार 69वीं राज्य सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप 2021 सांसद के पिता स्व. ओम प्रकाश पाठक के नाम से होनी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल की टेक्निकल टीम ने जिला मुख्यालय पहुंच कर खेल स्थल और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। टीम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, संयुक्त सचिव प्रदीप चौहान, टेक्निकल कमेटी से आशीष सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह ओमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की लगभग 105 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्य सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के आने की उम्मीद है। जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आरएस कठेरिया, उपाध्यक्ष प्रवीण टंडन, कोषाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, सह कोषाध्यक्ष अवनीश बेरिया, कन्नौज वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव विवेक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष सुरजीत तोमर, प्रभारी आयोजन समिति कार्यालय आशीष शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed