फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raajasv prashaasanik adhikaaree sangh ne saansad kee giraphtaaree kee maang kee

राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ ने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की

Wed, 08 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
raajasv prashaasanik adhikaaree sangh ne saansad kee giraphtaaree kee maang kee
निखिल शुक्ल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर तहसीलदार को घर में घुसकर पीटने का मामला बुधवार को और गरमा गया। राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ (तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक भूलेख संघ) के पदाधिकारियों ने पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दिया। संघ ने सीएम के साथ ही मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सांसद सुब्रत पाठक की गिरफ्तारी की मांग की है। संघ ने जिले के कुछ अफसरों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष निखिल शुक्ल ने फोन कर अमर उजाला को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर कन्नौज की सदर तहसील में जो घटनाक्रम हुआ, वह बेहद दुखद है। कोरोना जैसी महामारी को काबू करने के लिए तहसील के अधिकारी और कर्मचारी 16-17 घंटे रोजाना ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटना उनके मनोबल को गिराने वाली है। एक प्रशासनिक अधिकारी के घर में घुसकर पत्नी और बच्चे के सामने पिटाई करने की यह घटना बताती है कि किस तरह से भाजपा के लोग सत्ता के मद में चूर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द सांसद और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राजस्व प्रशासनिक संघ आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने सीएम से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक को मांगपत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गरमाया रहा मामला
कन्नौज। सदर तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है। बड़ी संख्या में लोग सांसद के पक्ष में आ गए हैं। कई लोग तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने पर सोची समझी रणनीति के तहत सांसद सुब्रत पाठक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाने की बात कह रहे हैं। कुछ लोग तहसीलदार के साथ भी खड़े दिख रहे हैं। सपा नेता भी पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed