{"_id":"5fea1a438ebc3ecd691aa760","slug":"raajasv-aur-pulis-adhikaaree-ghar-ghar-jaakar-sunenge-phariyaad-kannauj-news-knp602699362","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व और पुलिस अधिकारी घर-घर जाकर सुनेंगे फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व और पुलिस अधिकारी घर-घर जाकर सुनेंगे फरियाद
विज्ञापन
महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते आईजी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन ने नई पहल की है। अब राजस्व और पुलिस अधिकारी घर-घर जाकर प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत समस्याएं सुनकर निस्तारण करेंगे। इसके लिए शासन से कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया है।
सोमवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने जिले का दौरा किया। सर्किट हाउस में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि शासन की ओर से प्रशासन आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लेखपाल, सिपाही, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, सीओ, एसडीएम, एडीएम, एएसपी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। लोगों के दरवाजे पर बिजली, पानी, सड़क, अपराध से लेकर सभी प्रकार की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद निस्तारण किया जाएगा। तीन दिन के अंदर जिले में यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत चुनाव से जुड़ी और किसानों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा। इस अभियान की डीएम और एसपी समीक्षा करेंगे। वह स्वयं भी जिले में आकर शासन की मंशा के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ला समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
बीट संख्या नहीं बता पाए सिपाही, हुई किरकिरी
आईजी मोहित अग्रवाल ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टॉपटेन अपराधियों की होर्डिंग गेट पर लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को विकसित करने के लिए कहा। बैठक में कई बीट सिपाही अपनी बीट की संख्या नहीं बता पाए। इस पर कोतवाली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। बैठक में आईजी ने कहा कि सभी बीट सिपाही विजिटिंग कार्ड छपवा लें। रोजाना क्षेत्र में जाकर जनता को कार्ड बांटें। इसमें बीट संख्या, बीट सिपाही का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। इससे कि हर घटना की जानकारी मिल सके।