फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raajamistree ko chhodane gae yuvak ka shav mila, parijanon ne lagaaya hatya ka aarop

राजमिस्त्री को छोड़ने गए युवक का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
raajamistree ko chhodane gae yuvak ka shav mila, parijanon ne lagaaya hatya ka aarop
अतुल की फाइल फोटो । - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। राजमिस्त्री और मजदूर को घर छोड़ने गए युवक का शव नादेमऊ पुलिया के पास मिला। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने राजमिस्त्री और मजदूर से संपर्क करने का प्रयास किया। इनके मोबाइल स्विच ऑफ मिले। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी इलाके के गांव छतनेपुर निवासी अतुल (24) पुत्र जय सिंह के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को राजमिस्त्री और मजदूर देर शाम तक घर में प्लास्टर करते रहे। रात होने पर लगभग साढ़े आठ बजे के करीब अतुल बाइक से राजमिस्त्री और मजदूर को छोड़ने इनके गांव मढ़पुरा गया। यहां से नहीं लौटा। रात दस बजे के करीब परिजनों को अतुल का शव मढ़पुरा पुलिया के पास पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। अतुल के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने राजमिस्त्री और मजदूर से संपर्क किया तो इनके मोबाइल स्विच ऑफ थे। इनके घर पर ताले लटके थे। परिजन अतुल की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस शुरुआती जांच में मार्ग दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अतुल की शादी दो साल पहले रिया से हुई थी। वर्तमान में पत्नी गर्भवती है। अतुल दो भाइयों में छोटा था। खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि राजमिस्त्री और मजदूर को घर छोड़कर लौटते समय एक्सीडेंट हुआ है। हत्या का मामला नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed