फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Quad bike rider died from collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Quad bike rider died from collision

पुलिस लाइन गंगा रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने सामने से

विज्ञापन
बाइक में टक्कर मार दी। इससे साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी, और जमकर हंगामा काटा।

बाद में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के जुकैया गांव निवासी रामकिशोर का 16 वर्षीय पुत्र घनश्याम लोधी अपने चचेरे बहनोई लालाराम (28) पुत्र राजाराम निवासी बिन्नी थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के साथ बाइक पर बैठकर पुलिस लाइन की ओर आ रहा था।

जैसे ही वह गांव से निकलकर नौ बजे के करीब मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी बालू लेने जा रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घनश्याम व लालाराम सड़क पर गिर पड़े। घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को मौके पर पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

तभी पुलिस लाइन तिराहे पर मौजूद पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंच गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को छुड़ाकर कब्जे में लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला व सीओ करन सिंह, कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। बाद में उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed