{"_id":"5d851c428ebc3e01542f776d","slug":"pustakaalay-aur-khelakood-par-kharch-dhanaraashi-kee-jaanch-shuroo-kannauj-news-knp5148779111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय और खेलकूद पर खर्च धनराशि की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय और खेलकूद पर खर्च धनराशि की जांच शुरू
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय व खेलकूद सामग्री के लिए भेजी गई धनराशि की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इसके लिए कमेटी का गठन किया है। हर ब्लाक में तीन सदस्यीय कमेटी ने विद्यालयों में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुस्तकालय व खेलकूद सामग्री के लिए प्राथमिक विद्यालय में 10 हजार व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 20 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई थी। जिले में 1200 प्राथमिक व 453 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इस लिहाज से प्राइमरी स्कूलों को एक करोड़ 20 लाख व जूनियर स्कूलों को 90 लाख 60 हजार रुपये भेजे गए थे।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने उमर्दा विकास खंड में डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा, बीईओ अरविंद कुशवाहा, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) अमित कुमार सिंह, सौरिख ब्लाक में जिला अल्पसंख्यक बचत अधिकारी छोटे लाल, बीईओ ओमप्रकाश वर्मा, लेखाकार (बेसिक) नवीन चंद्र भगोलीवाल, जलालाबाद ब्लाक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग वीपी वाजपेई, बीईओ ओमप्रकाश वर्मा, लेखाकार बीएसए कार्यालय महेश चंद्र शाक्य, हसेरन ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार, बीईओ जय सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी उपकृषि निदेशक कन्नौज अजीत कुमार सिंह, गुगरापुर ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, बीईओ राजेश कुमार, लेखाकार विकास खंड गुगरापुर वीरेंद्र कुमार, कन्नौज में अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, बीईओ शिव सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय जिला विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, तालग्राम ब्लाक में जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी तनुज कुमार त्रिपाठी, बीईओ पवन कुमार द्विवेदी, लेखाकार (बेसिक) विनोद कुमार भदौरिया, छिबरामऊ ब्लाक में खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सतेंद्र कुमार, बीईओ सुनील कुमार दुबे, लेखाकार (माध्यमिक) अरविंद सोनकर, नगर क्षेत्र कन्नौज में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज एसके गौतम, नगर शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय जिला विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को कमेटी में रखा गया है।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य इस दौरान अन्य मदों में भेजी गई धनराशि की भी जांच करेंगे। सत्यापन कमेटी बीएसए को रिपोर्ट सौंपेगी। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि जांच कमेटी की आख्या मिलने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिन विद्यालयों में गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।