फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   puraatatv sarvekshan kaaryaalay par araajakatatvon ne kiya patharaav

पुरातत्व सर्वेक्षण कार्यालय पर अराजकतत्वों ने किया पथराव

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
puraatatv sarvekshan kaaryaalay par araajakatatvon ne kiya patharaav
भारतीय पुरातत्व कार्यालय परिसर में पड़ीं ईंट और पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कार्यालय पर रात को अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। बाहर टहल रहे कर्मचारियों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर पथराव कर रहे उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन

पुरातन संपदाओं को संरक्षित करने और उनकी निगरानी के लिए प्राचीन किले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का खंड कार्यालय है। गुरुवार रात करीब 10 बजे अराजकतत्वों ने कार्यालय पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कर्मचारी सुनील कुमार और राकेश सिंह दहशत में आ गए। इन्होंने कमरों में छिपने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। इसकी सूचना यूपी 112 और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी। पुलिस को देखकर पथराव कर रहे उपद्रवी भाग निकले। कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि किले के आसपास लोगों का अवैध कब्जा है। कई लोग कब्जा रहे हैं। विरोध करने पर यह लोग धमकाने के लिए अक्सर पथराव कर देते हैं। धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह सरकारी काम से बाहर हैं। पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। वहीं कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि कार्यालय में गश्त बढ़ाने के साथ पथराव करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed