फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pulis ko suboot khojane ke lie mila madadagaar

पुलिस को सुबूत खोजने के लिए मिला मददगार

Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
pulis ko suboot khojane ke lie mila madadagaar
कन्नौज। जिले की पुलिस को वारदात होने पर सुबूत खोजने में नया मददगार मिल गया है। इस मददगार का नाम डोंडी है। हत्या, लूट, चोरी या डकैती जैसे जघन्य अपराधों में पुलिस को इसकी मदद से सुबूत जुटाने में आसानी होगी। करीब नौ माह की ट्रेनिंग के बाद इसे जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में डॉग स्क्ववॉड यानी खोजी कुत्ता नहीं था। बड़ी वारदात पर फर्रुखाबाद से स्क्वॉड मंगवाया जाता था। इसमें होने वाली देरी से कई बार सुबूत खोजने में मुश्किलें आती थीं। अधिक समय होने या फिर अन्य दिक्कतों को लेकर खोजी कुत्ता अक्सर भटक जाता था। अपराधियों की धरपकड़ आसान करने को डॉग स्क्वॉड की मांग की गई थी।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की पहल काम आई है। अब जिले को डॉग स्क्वॉड मिल गया है। सोमवार को विदेशी नस्ल का डोंडी पुलिस लाइन पहुंच गया। इसे पुलिस लाइन में अलग बैरक में रखा गया है। जल्द इसके लिए अलग से मेस और बैरक का इंतजाम किया जाएगा। डाेंडी के साथ ट्रेनर को भी भेजा गया है। अब पुलिस लाइन में डॉग स्क्वॉड यूनिट विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन पर एक दिन में खर्च होंगे 425 रुपये
डोंडी घटनास्थल से पांच किलोमीटर की दूरी तक आरोपियों के पैरों के निशान का पीछा कर पहुंच सकता है। प्रतिमाह 15 हजार रुपये के वेतन पर डाेंडी काम करेगा। इसके अलावा उसके रखरखाव, भोजन-पानी और अन्य सुविधाओं पर प्रतिदिन 425 रुपये खर्च किए जाएंगे। शाम के खाने में बकरे का पका मीट, सुबह दूध व अंडा डाेंडी का पसंदीदा भोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed