{"_id":"605637f28ebc3ed83026ce54","slug":"pulis-ke-kaamakaaj-se-tang-mahila-ne-peeya-jahar-naayab-tahaseeladaar-ne-darj-kie-bayaan-kannauj-news-knp618887721","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के कामकाज से तंग महिला ने पीया जहर, नायब तहसीलदार ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के कामकाज से तंग महिला ने पीया जहर, नायब तहसीलदार ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती रूबी का इलाज करते पैरामेडिकल कर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तिर्वा पुलिस के कामकाज से तंग विवाहिता ने शनिवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बयान लिए। विवाहिता दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट में कई लोगों को जांच से मुक्त कर देने से नाराज है।
तिर्वा कोतवाली इलाके के गांव खिम्मापुर्वा निवासी प्रेमनरायन दुबे ने बेटी रूबी का विवाह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनापुर में अरविंद कुमार तिवारी उर्फ राजा से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति व अन्य ससुरालीजन मारपीट व उत्पीड़न करने लगे। पिता ने बताया कि इस मामले में रूबी ने पति, सास समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान तिर्वा पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। अन्य सात आरोपियों को जांच से मुक्त कर दिया। रूबी अपने पिता के पास डाक बंगला रोड सरायमीरा में रह रही हैं।
तिर्वा कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने सात आरोपियों को मुक्त कर दिया। इसकी जानकारी के बाद से रूबी गुमसुम हो र्गइं। बाद में तिर्वा कोतवाली में इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों से आपत्ति जताई। नतीजा सिफर रहा। इस से नाराज रूबी ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी विकास राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर रूबी के बयान दर्ज किए। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बयान व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।