फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PRV alerted, slow speed in fog

Kannauj News: पीआरवी ने किया जागरूक, कोहरे में धीमी रफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
PRV alerted, slow speed in fog
कन्नौज। कोहरे में धीमी रफ्तार, सुरक्षित परिवार और घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम है, कृपया वाहन धीमे चलाएं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए रविवार को पुलिस की चार पीआरवी टीमें ध्वनि विस्तारक यंत्रों से वाहन चालकों को जागरूक किया। यह काम निरंतर 24 घंटे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह और डीआईजी हरीश चंद्र ने 19 दिसंबर की देर रात ठठिया क्षेत्र की एक्सप्रेसवे चौकी पहुंचे थे। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार दिन में 80 और रात में 60 किमी/प्रतिघंटा करने के साथ ही पीआरवी, फायरब्रिगेड, एंबुलेंस व क्रेन को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए थे। गति सीमा का पालन न करने पर कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने एक्सप्रेसवे पर चार पीआरवी वाहनों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ तैनात किया जो वाहन चालकों को कोहरे में वाहनों की धीमी रफ्तार, सुरक्षित परिवार के साथ ही कोहरे में दृश्यता कम होने के चलते वाहन धीमे चलाए जाने के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही एक्सप्रेसवे की ठठिया चौकी पर एक फायरब्रिगेड की टीम को भी तैनात किया गया है। हादसा होने पर समय से बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जागरूकता फिर होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि वाहन चालकों को निर्धारित की गई गति सीमा के बारे में पहले जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट
यह होगी गति सीमा (किमी/प्रतिघंटा )

वाहन दिन रात्रि
कार 80 60

बस 60 50

ट्रक 50 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed