फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest for electric

ग्रामीणों ने ठप की सैकड़ों गांवों की बिजली

Sun, 28 Jun 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 28 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
protest for electric
स्वीकृत ट्रांसफार्मर नहीं लगाने से भड़के अतिराजपुर के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बहवलपुर बिजलीघर में ताला डाल कर दिन भर मेन गेट पर धरना दिया। इससे एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली ठप रही। विद्युत विभाग का कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। देर शाम सात बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


गांव के तमाम लोग सुबह साढ़े दस बजे बिजलीघर पहुंच गए। उन्होंने यहां से निकले तीनों फीडरों कसावा, खोजीपुर और विशुनगढ़ की बिजली बंद करा दी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अनिरूद्ध बिजलीघर से निकाल कर मेन गेट में ताला डाल दिया। प्रदर्शन के बाद मेन गेट के पास ही दरी बिछाकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


देर शाम तक उनकी फरियाद सुनने बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान राजीव त्रिपाठी, भगत तिवारी, विद्याप्रकाश, वेदप्रकाश, रामगोपाल, हरनरायन, रामानंद, सूरजप्रसाद, अजेंद्र, हरिसुमिरन,  रामसागर और रामलड़ैते आदि का कहना था विद्युत विभाग से काफी पहले से स्वीकृत 100 केवीए नया ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 15 दिन पहले फुंका 100 केवीए ट्रांसफार्मर भी नहीं बदला गया। धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर एसडीएम रामबहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्राम प्रधान राजीव त्रिपाठी के साथ वह अतिराजपुर गांव गए और वहां मौका मुआयना किया। वहां से लौटकर धरना पर बैठे ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि उनकी मांग जायज है।

सीओ वीपी सिंह सोलंकी अवकाश पर हैं। उनके लौटते ही सोमवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव में ट्रांसफार्मर रखवाने का कार्य कराया जाएगा। इस बारे में एसडीओ सुधांशू श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने  हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। समस्या की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।


कमिश्नर के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं
छिबरामऊ। अतिराजपुर के ग्रामीणों का कहना था 16 जून के तहसील दिवस में आए कमिश्नर को प्रार्थनापत्र देकर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। तब कमिश्नर ने वहां मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या तत्काल हल करने के कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed