{"_id":"694ecc7e2991f9c2cc0b65fe","slug":"protest-against-the-construction-of-the-overbridge-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142289-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ओवरब्रिज निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ओवरब्रिज निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
कन्नौज। गैस एजेंसी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम को सौंपा है।
स्थानीय निवासी अमित दुबे ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि गैस एजेंसी क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर कई स्थानीय लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से कई बाजार, प्रतिष्ठान और घर तोड़े जाएंगे जिससे उन्हें नुकसान होगा। स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि पुल के बजाए अंडरपास बनाया जाए जिससे तोड़फोड़ से बचा जा सके। लोगों ने कहा कि गैस एजेंसी क्रॉसिंग से मात्र 500 मीटर दूर तिर्वा क्रॉसिंग पर पहले ही एक ओवरब्रिज बना हुआ है। यदि फिर भी पुल का निर्माण आवश्यक है, तो इसे पर्यटक आवास गृह के सामने से बनाया जाए। जहां मकान, दुकान न होने के कारण कोई खास नुकसान नहीं होगा। इस अवसर पर अलीसा सिंह, दीप्ति, विद्याराम, राजेश कुमार, अनुज कुमार, हरिओम दुबे आदि मौजूद रहे।