{"_id":"5f873ccb8ebc3e9c0724afc0","slug":"property-worth-crores-of-five-criminals-including-vicious-historyheater-seized-kannauj-news-knp5885065178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अपराधियों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अपराधियों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अपराधियों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त कर ली है। इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली है।
सदर कोतवाली के सदिकापुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश कटियार उर्फ मामा के खिलाफ 15 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। आसपास जनपदों तक वह जहरीली शराब का व्यापार करता है। पुलिस ने दो माह पूर्व उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक एनएल सिंह ने कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर हिस्ट्रीशीटर का 10 लाख रुपये का ट्रैक्टर ट्राली और मकान को जब्त कर लिया।
बीते तीन माह में पुलिस ने 32 मुकदमे दर्ज कर 132 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दिनेश कटियार के अलावा चार हिस्ट्रीशीटरों की 30 करोड़ 73 लाख की प्रापर्टी जब्त की है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। अवैध ढंग से रुपये कमाने वाले अपराधियों की प्रापर्टी जब्त करने का अभियान चल रहा है।