फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   properties ash from the fire

दीपक की आग से डेढ़ लाख की संपत्ति राख

Mon, 05 Jan 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 05 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
properties ash from the fire
थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर में दीपक की लौ से रात के वक्त एक घर में आग लग गई। इससे दो बकरियां जलकर मर गईं। वहीं तीन मवेशी घायल हो गए। अग्निकांड से पूरे गांव में कई घंटे तक हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन


गांव के महावीर के घर में शनिवार रात उनकी पत्नी ने दीपक जलाकर एक कमरे में रोशनी के लिए रखा। रात में किसी वक्त दीपक की लौ से कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखी लकड़ी ने आग पकड़ गई और तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरे मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। कई घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी महावीर के अनुसार अग्निकांड से डेढ़ लाख रुपये कीमत से अधिक की संपत्ति के जल जाने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डा. अरविंद त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घायल मवेशियों का उपचार किया। क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश ने प्रधान की सूचना पर क्षतिपूर्ति के लिए नुकसान का आंकलन किया।

बाघपुरवा में आग से गृहस्थी राख
गुगरापुर (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव बाघपुरवा में सरदी से बचाव के लिए तापते समय अलाव से उठी चिंगारी ने एक घर में आग लगा दी। इससे वहां रखी एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति व नकदी जलकर राख हो गई। राम औतार पुत्र सिपाहीलाल निवासी बाघपुरवा के परिजन रात साढ़े आठ बजे आग ताप रहे थे। इसी दौरान आग लग गई।


गृहस्वामी के अनुसार अग्निकांड की इस घटना में 50 पैकेट गेहूं, घरेलू सामान, कपड़े, 70 हजार रुपये नकद जल गए। वहीं मकान के अंदर बंधे तीन मवेशी जिंदा जल गए। आग की लपटें देखकर गांव के लोग दौड़े और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed