{"_id":"9a55c01798be9e589d139615c1dadac2","slug":"problems-listening-to-pensioners-rely-solution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित पेंशनर्स दिवस में अतिरिक्त
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व मुख्य कोषाधिकारी जेपी चौरसिया ने पेंशनरों की
समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनरों को प्रतिमाह भेजी जाने वाली धनराशि का विवरण इंटरनेट पर देखा जा सकता है। यह सुविधा प्रदेश सरकार ने प्रदान कर दी है। पेंशनरों द्वारा जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाबत बताया कि इस वर्ष के किसी भी माह में एक बार प्रमाण पत्र दिया जाना है, यह प्रमाण पत्र अगले वर्ष तक उसी माह की तिथि तक मान्य होगा।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि पेंशनरों की अविवाहिता, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों का नाम पारिवारिक पेंशन हेतु पात्रता सूची में शामिल करने की सुविधा दी गई है। एक अगस्त 15 के बाद से सेवानिवृत्त होने वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का पेंशन प्रपत्र ई पेंशन के माध्यम से आनलाइन निर्गत किए जाएंगे। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी व कई रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।