फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   problem

चार दिन के लिए 137 बैंक शाखाएं बंद

Thu, 11 Aug 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
problem
कन्नौज। रक्षाबंधन से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक इस बार चार दिन का अवकाश हो गया है। इससे बैंक शाखाओं में लेनदेन ठप रहेगा। जनपद में 137 बैंक शाखाएं अब 16 अगस्त को खुलेंगी। चार दिन की छुट्टी से लोगों को परेशानी होना तय है।
विज्ञापन

12 अगस्त को रक्षाबंधन, 13 को महीने का दूसरा शनिवार, 14 को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश है। इन दिनों खाताधारकों का कोई काम बैंक शाखाओं में नहीं होगा।
विज्ञापन

लीड बैंक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि 16 अगस्त को बैंक शाखाएं खुलेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रबंधक व अन्य कर्मचारी शाखाओं में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को लोक अदालत है, इसमें भी कई बैंकर्स रहेंगे। खाताधारकों के लिए 12 से 15 अगस्त तक कुल चार दिन का अवकाश रहेगा। जनपद में 53 ग्रामीण, 77 अर्द्घ शहरी और सात शहरी क्षेत्रों में कुल 137 बैंक शाखाएं हैं। सभी अब 16 को खुलेंगी तो भीड़ होना भी स्वाभाविक है।

गुरुवार से ही शहर के एटीएम बूथों पर ग्राहकों की लाइनें नजर आईं। त्योहार के कारण हर कोई बूथ से नकदी निकालने के लिए लाइन में खड़ा नजर आया। कई बूथ तो गुरुवार की शाम तक ही खाली हो गए। अब बैंक 15 अगस्त तक बंद रहेंगी, ऐसे में इन एटीएम पर नकदी भरना भी मुश्किल होगा। ऐसे में लोगों का परेशान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed