फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   priya raajapoot nirvirodh hongee saurikh kee blaak pramukh

प्रिया राजपूत निर्विरोध होंगी सौरिख की ब्लाक प्रमुख

Tue, 18 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
priya raajapoot nirvirodh hongee saurikh kee blaak pramukh
नामांकन दाखिल करतीं प्रिया राजपूत। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। पिछले सात माह से खाली चल रही सौरिख ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर प्रिया राजपूत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। हालांकि अभी अधिकृत घोषणा होना बाकी है। प्रिया राजपूत के समर्थकों ने निर्वाचन की बधाई देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को खड़िनी ब्लाक सभागार में प्रिया राजपूत अपने पति बलराम राजपूत एडवोकेट व समर्थकों के साथ पहुंचीं। समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने ब्लाक परिसर के बाहर ही रोक दिया। प्रिया राजपूत ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। दोपहर तीन बजे तक कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। तीन बजे के बाद प्रिया राजपूत के नामांकन पत्र की जांच की गई। यह वैध मिला। इसके बाद समर्थकों ने प्रिया राजपूत और बलराम राजपूत को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार दोपहर 11 बजे से शाम तीन बजे तक नाम वापसी है। तीन बजे के बाद अग्रिम कार्रवाई के बाद घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

27 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव से खाली हुई थी कुर्सी
15 मार्च 2016 को समाजवादी पार्टी की नीलम यादव उर्फ बबली सौरिख की ब्लाक प्रमुख बनी थीं। 27 जुलाई 2019 को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ। इससे बबली यादव की कुर्सी छिन गई। इसके बाद तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ। यह अभी तक ब्लाक प्रमुख पद के दायित्वों का निर्वहन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ नामांकन
खड़िनी स्थित खंड विकास कार्यालय पर सुबह से ही बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशुनगढ़ प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के अलावा 14 एसआई, आठ हेड कांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, आठ महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी व फायर सर्विस को तैनात किया गया था। सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा लगातार गतिशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसडीएम गौरव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed