फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prisoner dies of Corona, 25 recovered

कोरोनो से एक व्यक्ति की मौत, 25 हुए ठीक

Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies of Corona, 25 recovered
कन्नौज। जिले में कोरोना की चपेट में आकर कैदी की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, शुक्रवार को जिले में 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना से जिला जेल के सजायाफ्ता कैदी की जान चली गई। गुरसहायगंज कोतवाली के गांव कछपुरवा गांव निवासी जयपाल (80) पुत्र मुरली 2011 से पड़ोसी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 11 अक्तूबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कालेज में इलाज के बाद 17 अक्तूबर को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल अधीक्षक विष्णुकांत ने बताया कि गुरुवार रात जयपाल की मौत हो गई थी। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 2954 हो गई है। इनमें 2796 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 118 का इलाज चल रहा है। कोरोना की चपेट में आने से जिले में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 25 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सौरिख व तालग्राम में एक-एक, कन्नौज में पांच और छिबरामऊ में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। कानपुर के नर्सिंग होम में एक कोरोना पीड़ित कैदी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed