फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prerna Yadav spread her magic in English literature

Kannauj News: प्रेरणा यादव ने अंग्रेजी साहित्य में बिखेरा अपना जलवा

Wed, 29 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prerna Yadav spread her magic in English literature
कन्नौज। इत्रनगरी अब अपनी बौद्धिक प्रतिभाओं के लिए भी जाना जाएगा। शहर के बड़ा बाजार निवासी प्रेरणा यादव ने बेहद कम उम्र में अंग्रेजी लेखिका बनकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी पहली पुस्तक ‘सम स्टोरीज रिमेन अनफिनिश्ड’ का प्रकाशन मंगलवार को हुआ है, जिसने साहित्य जगत में हलचल मचाई है।
विज्ञापन

प्रेरणा की यह पुस्तक केवल कल्पनाओं का पिटारा नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक परिवेश का आईना है। लेखिका ने इसमें उन अधूरी कहानियों को पिरोया है, जो सामाजिक दबाव के कारण पूरी नहीं हो पातीं। पुस्तक का मुख्य केंद्र बिंदु रिश्तों की मर्यादाएं हैं, जिन्हें इंसान भावनाओं के वेग में भूल जाता है। प्रेरणा ने दर्शाया है कि रिश्तों में आई खटास या अधूरापन समाज को कैसे प्रभावित करता है।
विज्ञापन

अंग्रेजी साहित्य में अपनी छाप छोड़ने वाली प्रेरणा अन्य छात्राओं के लिए एक मिसाल बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारों के अनुसार, छोटे शहर से अंग्रेजी में प्रखरता से बात रखना उनकी कड़ी मेहनत दर्शाता है। प्रेरणा का उद्देश्य समाज के उन पहलुओं पर ध्यान खींचना है, जिन पर बात करने से कतराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा की उपलब्धि और सम्मान
प्रेरणा यादव ने अल्पायु में अंग्रेजी लेखिका बनकर कन्नौज का नाम रोशन किया है। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रीतू सिंह ने उन्हें एक मेधावी छात्रा बताया है। उनकी सफलता जिले की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। छोटे शहर से अंग्रेजी साहित्य में पहचान बनाना उनकी दूरदृष्टि और परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed