फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Preparations to deal strictly with those who spoil the environment

Kannauj News: माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी

Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations to deal strictly with those who spoil the environment
छिबरामऊ। होली व जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम व एसपी ने पूरे पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन



डीएम शुभ्रांत शुक्ल व एसपी विनोद कुमार पुलिस व पीएसी बल के साथ मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण को निकले। गुड़ मंडी के सामने उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम से ऐतिहासिक गुड़ मंडी गेट के जीर्णोद्धार की मांग की। एसपी ने बताया कि इस बार होली व जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने होली पर खेले जाने वाले रंग के कारण नमाज का समय आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। त्योहारों पर अनहोनी न हो, इसके लिए इंटेलीजेंस को भी सतर्क कर दिया गया है। विशेष तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों या फिर माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस टीमों को सेक्टरों व जोन में बांटा गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि किसी भी अफवाह व अनहोनी घटना के लिए स्वयं निर्णय न लें, बल्कि प्रशासन को जानकारी दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके। इस दौरान एडीएम आशीष कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ ओमकार नाथ शर्मा, चेयरमैन मनोज दुबे, कोतवाल अजय अवस्थी, ईओ सुनील कुमार सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed