{"_id":"697e5abf30d95878e80d94e0","slug":"preparations-for-plantation-have-begun-4153-lakh-saplings-will-be-planted-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144034-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पौधरोपण की तैयारी शुरू रोपे जाएंगे 41.53 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पौधरोपण की तैयारी शुरू रोपे जाएंगे 41.53 लाख पौधे
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बार भी जिले को 41.53 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। डीएफओ ने विभाग के अधिकारियों को राजस्व, ग्राम्य विकास और विकास विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर खाली जमीन के संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
इस साल जिले में 41.53 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे जो पिछले वर्ष से ज्यादा हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 39 लाख 69 हजार 159 और वित्त वर्ष 2025-26 में 39 लाख 98 हजार 500 पौधे रोपित किए गए थे।
साथ ही वन महोत्सव सप्ताह वर्ष 2025 के अंतर्गत वन विभाग ने 144 नवजातों को ग्रीन गोल्ड प्रमाण पत्र के साथ सागौन, शीशम, नीम और सहजन समेत अन्य प्रजाति के 288 पाैधे वितरित किए थे। वित्त वर्ष 2026-27 में शासन ने वन विभाग को 20 लाख और अन्य विभाग को 21 लाख 53 हजार 500 पौधे रोपित करने लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार जिले की 18 पौधशालाओं में अकेसिया, अमरूद, अमलतास, अर्जुन, अशोक, आम, इमली, आंवला, कचनार, कंजी, कटहल, कदंब, कनक, केसिया, श्यामिया, गुटेल, गूलर, गोल्ड मोहर, जंगल जलेबी, जामुन, नीबू, देशी बबूल समेत अन्य प्रजाति के पाैधे तैयार हो रहे हैं।
वर्षा से पहले गड्ढे खोदना शुरू हो जाएंगे। जुलाई और अगस्त माह में अभियान चलाया जाएगा। सभी पौधों की जिओ टैग की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार सेठ ने बताया कि पौधशालाओं में पौधे तैयार किए जा रहे हैं।