फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Premika ne kiya Hangama

चचेरे भाई की शादी में प्रेमिका ने किया हंगामा

Thu, 26 Nov 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Premika ne kiya Hangama
तिर्वा। चचेरे भाई और युवती के प्रेम-संबंधों को लेकर दोनों के परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने कोतवाली से दोनों को घर ले जाने से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच मामला निपटाने को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं युवती चचेरे भाई से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की बुधवार को बरात जा रही थी। इसी दौरान उसकी 25 वर्षीय चचेरी बहन ने हंगामा कर दिया। युवती का आरोप है कि कई दिनों से दोनों के बीच प्रेम-संबंध चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं। युवती ने बरात की निकासी रोक दी थी। इसके बाद युवक के परिजन उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात लेकर कानपुर देहात के शिवराजपुर क्षेत्र के एक गांव के लिए रवाना हो गए थे। युवती और युवक को पुलिस कोतवाली ले आई थी। दूसरे दिन गुरुवार को छोटा भाई दुल्हन विदाकर घर ले आया। वहीं कोतवाली में दिनभर युवती और युवक के परिजन मिलने नहीं पहुंचे। फोन पर बात करने पर दोनों के परिजनों ने इन्हेें कोतवाली से घर ले आने के लिए मना कर दिया। शाम करीब सात बजे पुलिस दोनों के परिजनों को कोतवाली ले आई। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी परिजन स्वीकारने को तैयार नहीं हुए। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन युवक और युवती को अपने साथ घर ले जाने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed