{"_id":"5fd8fc668ebc3e3b5c03c517","slug":"premika-ke-saath-do-bachchon-ko-dekh-bhaag-nikala-premee-kannauj-news-knp6001173155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देख भाग निकला प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देख भाग निकला प्रेमी
विज्ञापन
कन्नौज। प्रेमी के साथ जाने के लिए बस स्टॉप पर आई महिला को दो बच्चों के साथ देख प्रेमी भाग निकला। पता चलने पर पुलिस ने महिला से बात कर बच्चों समेत घर भिजवा दिया।
मामला इंदरगढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का कुछ दिन पूर्व तिर्वा कस्बे में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार को महिला घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की तैयारी में थी। महिला अपने दो बच्चों के साथ सरायमीरा बस स्टॉप पर आ गई। एक बच्चे को घर पर ही छोड़ दिया था। करीब एक घंटे बाद तिर्वा से प्रेमी आ पहुंचा। प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देखकर प्रेमी का पारा चढ़ गया। वह चाय पीने का बहाना बनाकर गायब हो गया। शाम करीब पांच तक प्रेमी के न लौटने पर महिला रोने लगी।
सूचना पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने पूछताछ की। महिला ने बताया कि प्रेमी उसे अकेले साथ ले जाने की बात कह रहा था। बच्चों को साथ ले जाने की जिद पर वह उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे व उसके बच्चों को घर तक पहुंचवाया।