{"_id":"60a2ac9c8ebc3e8dad0e4a19","slug":"premee-kee-berukhee-se-yuvatee-aatmahatya-ke-lie-majaboor-kannauj-news-knp6289641138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बेरुखी से युवती आत्महत्या के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की बेरुखी से युवती आत्महत्या के लिए मजबूर
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। शादी करने की जिद पर अड़ी युवती पर प्रेमी की बेरुखी भारी पड़ रही है। ताला लगे घर के बाहर बैठकर वह प्रेमी का इंतजार कर रही है। युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है।
इटावा जनपद की भरथना कोतवाली के एक गांव की युवती छह दिन से थाने और प्रेमी के घर के चक्कर लगा रही है। पुलिस उसे प्रेमी के घर छोड़ आई थी। इस पर प्रेमी अनुज परिजनों सहित मकान में ताला लगाकर गायब हो गया। अब युवती मकान के बाहर अकेली है। प्रेमी के घर के बाहर बैठी युवती को ग्रामीणों के सहयोग से खाना मिल जाता है। रात में हादसे का अंदेशा है। पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ले रही है। सोमवार को युवती ने अपना वीडियो वायरल कर दिया। इसमें उसने पुलिस प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि दो-चार दिन में इंसाफ न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी के साथ युवती को उसके प्रेमी के घर छुड़वा दिया गया है। परिवार को हिदायत दी गई है। युवती बालिग है। वह अपने घर नहीं जाना चाह रही है।
पुलिस ने युवती को दी जेल भेजने की धमकी
प्रेमी के घर के बाहर डटी युवती के साथ देर रात प्रेमी के परिजनों ने मारपीट कर दी। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। युवती का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने सहयोग करने के बजाय उल्टा जेल भेजने की धमकी दी है। इस पर युवती ने पुलिस और प्रेमी के सहयोग न करने पर अब आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
युवती यहां थाना क्षेत्र के नगला विशुना निवासी अनुज से शादी करने पर अड़ी हुई है। युवती के मुताबिक अनुज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। युवती 12 मई को अनुज के गांव आ गई थी। प्रेमिका को देख अनुज व परिजनों के होश उड़ गए। यह ताला लगाकर भाग गए थे।