फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pregnent ki jaanch me laperwahi nahi

गर्भवती के सुरक्षित प्रसव व जांच पर न आए आंच

Tue, 28 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
pregnent ki jaanch me laperwahi nahi
कन्नौज। लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और सुरक्षित प्रसव को लेकर किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने डीएम और सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखा जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सभी चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड से सटा हुआ कोविड लेबर रूम और जिला महिला चिकित्सालय में सी-सेक्शन (सिजेरियन) के लिए कोविड ओटी तैयार की जाए। यहां पर समुचित सावधानी बरती जाए, पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट), कीटाणुशोधन और बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण की व्यवस्था हो। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में कोविड लेबर रूम तैयार किया जाए, जहां पर एक लेबर टेबल और जरूरी उपकरणों सहित कोविड संक्त्रस्मित या फिर संभावित गर्भवती के प्रसव के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कम से कम 1-2 पीपीई किट्स उपलब्ध रखी जाएं। गर्भवती प्रसव पीड़ा या प्रसव के लिए सीएचसी आती है तो उन्हें रेफर नहीं किया जाए, बल्कि वहीं पर सावधानी बरतते हुए पीपीई का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया जाए। इसके लिए बाकायदा एक फ्लो चार्ट भी जारी किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed