फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   prakaash parv se bujurgon kee roshanee banegee daayal 112

प्रकाश पर्व से बुजुर्गों की रोशनी बनेगी डायल 112

Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
prakaash parv se bujurgon kee roshanee banegee daayal 112
विटोला देवी को डायल 112 की जानकारी देते ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रकाश पर्व यानी दिवाली से प्रदेश सरकार बुजुर्गों की जिंदगी रोशन करने जा रही है। बुजुर्गों को एक कॉल पर हर सुविधा मुहैया होगी। यूपी सरकार ने डायल 112 को बुजुर्गों का केयर टेकर बनाया है। घरेलू या अन्य किसी भी तरह की हिंसा होने, संकट में फंसने, चिकित्सा सुविधा की जरूरत पर बुजुर्ग 112 डायल करेंगे। पुलिस 10 मिनट के भीतर इनके पास पहुंचकर समस्या का निस्तारण करेगी। यह सुविधा सप्ताह में 24 घंटे उपलब्ध होगी। नई व्यवस्था का शुभारंभ 26 अक्तूबर को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। सेवा शुरू होने के बाद पुलिस विभाग अभियान चलाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेगा। एक बार मिस्ड कॉल करने पर भी पुलिस तत्काल पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले की करीब 20 लाख की आबादी के बीच 1.80 लाख लोग 60 साल की उम्र के पड़ाव पर हैं। बुजुर्ग घरेलू हिंसा, उत्पीड़न का शिकार तो हैं ही, बेहतर इलाज न मिलना भी अब बात है। इस पर प्रदेश सरकार ने 26 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर बुजुर्गों को बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है। डीजीपी ओपी सिंह की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें निर्देश और जानकारी दोनों हैं। इसमें कहा गया है कि 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों का यूपी डायल 112 कंट्रोल रूम (लखनऊ )में रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें बुजुर्ग का नाम, पता, व्यवसाय और परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज की जाएगी। अगर कोई बुजुर्ग सहायता के लिए 112 नंबर डायल करता है तो तत्काल बीट सिपाही, डायल 112 टीम, थाना पुलिस पांच से 10 मिनट में बुजुर्ग के पास पहुंचेगी। पीड़ित बुजुर्ग को जरूरी मदद मुहैया कराएगी। अगर किसी बुजुर्ग को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है तो पुलिस टीम समाज कल्याण विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाएगी। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 112 हेल्प लाइन में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द जिलास्तरीय और जोन स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुजुर्गों का इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन
कोई भी बुजुर्ग 112 नंबर डायल कर अपना नाम-पता बताकर कंट्रोल रूम में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। 26 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बीट सिपाही घर-घर जाकर बुजुर्गों को खोजकर उनका फार्म भरेंगे। यह फार्म कंट्रोल रूम भेज दिए जाएंगे। यहां 10 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अगर कोई बुजुर्ग मिस्ड कॉल करता है तो कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर उसका डाटा आ जाएगा। इसके बाद पुलिस मदद के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना और जिला स्तर पर बनेगी वरिष्ठ नागरिक सेल
बुजुर्गों की समस्या का निस्तारण करने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर उप निरीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक सेल बनेगी। इसके अलावा एसपी कार्यालय में भी एक वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन होगा। यहां निरीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को सुना जाएगा। इसके अलावा 112 नंबर पर फोन करने वाले बुजुर्गाें की शिकायतों का फालोअप भी किया जाएगा। अगर किसी बुजुर्ग की शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा है तो एसपी और आईजी के संज्ञान में शिकायत दी जाएगी।

जन्मदिन मनाने जाएगी पुलिस
अकेले रहने वाले बुजुर्गों से पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद जन्मतिथि के आधार पर कंट्रोल रूम से जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। थाना और चौकी स्तर की पुलिस केक लेकर जाएगी। पुलिस टीम बुजुर्ग के जन्मदिन को मनाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि डीजीपी की पहल सराहनीय है। यूपी डायल 112 हेल्पलाइन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed