फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pradarshan se pahale hee pulis ne kaangres jilaadhyaksh ko kiya giraphtaar

प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
pradarshan se pahale hee pulis ne kaangres jilaadhyaksh ko kiya giraphtaar
कोतवाली में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य व अन्य। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। किसानों के समर्थन में सांसद, विधायक के आवास के बाहर थाली व शंख बजाकर प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष को कोतवाली लाया गया। इससे कांग्रेेसी प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद, विधायक के आवास के बाहर किसानों के समर्थन में थाली व शंख बजाकर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। इसकी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचते गए। दोपहर तक दर्जनों कार्यकर्ता और नेता कोतवाली पहुंच गए। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेसी प्रदर्शन नहीं कर सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य ने कहा कि तानाशाही रवैये से पुलिस उनकी मांगों को दबा नहीं सकती। किसान विरोधी कानून वापस लेने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, देवकीनंदन दुबे, अजय दुबे, आदेश कुमार सविता, विनोद दुबे पप्पू, सौरभ त्रिपाठी, पुष्पेंद्र पांडेय, बहार कुरैशी, मो. शाकिर हुसैन, आमिर अंसारी, गोविंद वर्मा, अनुज वर्मा, शिवम मिश्रा, राहुल गुप्ता, फैसल खां व निशांत मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed