{"_id":"da9ab056cccdb207ef7551380378ae0d","slug":"power-recovered-from-defaulters-half-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों से डेढ़ लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों से डेढ़ लाख वसूले
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान छेड़
विज्ञापन
दिया है। चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं 10
उपभोक्ताओं के बकाया कनेक्शन काटकर डेढ़ लाख रुपये वसूल किए गए।
एक्सईएन पी राम के निर्देश पर जेई दीपचंद्र व राजेश कुमार ने डिश कनेक्शन टीम के कर्मचारी अजीत के साथ लाखन चौराहा समेत कई अन्य मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। शेखाना निवासी शादिक हुसैन के निजी नलकूप चोरी की बिजली से चलता पाया गया। इस पर शादिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
एसडीओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है। वह पहले से ही मोहल्लों में पहुंचकर बिजली चोरी संबंधी गोपनीय सूचना एकत्र करेंगे। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर चोरी पकड़ेंगे।