{"_id":"610d798d8ebc3ec3cc05e4b8","slug":"power-cut-snatched-peace-complaint-to-energy-minister-kannauj-news-knp6447339122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने चैन छीना, ऊर्जा मंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने चैन छीना, ऊर्जा मंत्री से शिकायत
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने दिन और रात का चैन छीन लिया है। उपभोक्ताओं पर रात की कटौती ज्यादा भारी पड़ रही है। बिजली की आवाजाही से परेशान उपभोक्ता ने शुक्रवार को फोन पर ऊर्जा मंत्री से शिकायत की। कुछ देर बाद फोन आते ही विभाग में खलबली मच गई। एसडीओ से जवाब मांगा गया है।
तालग्राम ब्लाक इलाके में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल है। विभागीय उच्चाधिकारी सीधे बात करने से कतरा रहे हैं। तालग्राम के मोनिस ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत में कहा कि बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है। मनमाने तरीके से आपूर्ति हो रही है। सुबह के समय पानी की आपूर्ति होते ही बिजली चली जाती है। ऐसे में दिक्कत हो जाती है। लोग परेशान हैं। फोन के बाद मैसेज भी किया। इस पर अधिशासी अभियंता ने एसडीओ से जवाब मांगा है।
एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर संतुष्ट कर दिया गया है। उनकी तरफ से सुचारु आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है।