फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Potato prices started climbing the carving

आलू के दाम चढ़ते ही खोदाई शुरू

Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Potato prices started climbing the carving
आलू की खुदाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आलू व्यापार को आक्सीजन मिलनी शुरू हो गई है। कच्चे आलू की खोदाई रोकने से आलू के दाम में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को 23 दिन में आलू से घाटे को पूरा करना होगा। किसानों की निगाहें आलू मंडी की ओर टिक गई हैं।

विज्ञापन


आसमान में चढ़े बादल, कोल्ड खाली करने की डेड लाइन और नए आलू की निकासी ने जिले में आलू का भाव जमीन पर ला दिए थे। आलू शीतगृह से 130 रुपये पैकेट मिलने लगा था। जिसमें किसानों के कोल्ड का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा था। इधर, किसानों ने नए आलू की खोदाई भी शुरू कर दी। जिससे आलू का बाजार और गिर गया। फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कानपुर आदि स्थानों पर आलू मुफ्त में बांटा जाने लगा, लेकिन कन्नौज के किसानों ने कच्चे आलू की खोदाई रोककर आलू के दामों को सुधार दिया है। हालात ये हैं कि 130 रुपये पैकेट का आलू बुधवार को बाजार में 240 रुपये पैकेट बिका।
विज्ञापन


 बाजार भाव सुधरता देख किसानों ने आलू की खोदाई दोबारा शुरू कर दी है। जलालपुर पनवारा, यशोदा, जलालाबाद आदि क्षेत्रों में किसान पूरे परिवार के साथ आलू की खोदाई करते नजर आए। किसान योगेंद्र यादव, अहिवरन पाल, नरेश, शीलू, गोविंद, विनय ने बताया कि मौसम खुल गया है। बाजार के हिसाब से काम करना पड़ेगा। वर्ना नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बिगड़ा आलू का रेट
जिले में 48 हजार 500 हेक्टेयर में आलू की बुवाई साल 2016 में किसानों ने की थी। अचानक 500 व एक हजार के नोटबंदी ने आलू के बाजार को धरातल पर ला दिया। हालात ये हैं कि आलू का पैकेट 90 रुपये से लेकर 130 रुपये के भाव पर जा पहुंचा।


रेट गिरा तो आलू की पक्की फसल करेंगे
किसान गोविंद तिवारी, राम प्रकाश का कहना है कि अभी उनके पास कुछ समय है। एक सप्ताह आलू का भाव चढ़ा रहा तो वह अपने खेत खाली कर देंगे। आलू का भाव 200 से नीचे गिरा तो वह कच्ची आलू फसल को पक्की करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed