फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   post, kannauj news

डाकिया लेने जाएगा टीबी मरीजों के सैंपल

Sun, 26 Apr 2020 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
post, kannauj news
कन्नौज। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की शासन ने सुध ली है। उन्हें बेहतर इलाज के साथ जांच के लिए अहम फैसला लिया गया है। लॉकडाउन में डाकिया घर से सैंपल लेकर लैब तक पहुंचाया गया। इसके लिए राज्य क्षय विभाग ने भारतीय डाक विभाग से अनुबंध किया है। एक मई से डाकिया घरों से सैंपल लेने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय 3512 टीबी के मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच जिले में नये टीबी मरीजों को खोजने का अभियान बंद चल रहा है। ऐसे में इन मरीजों के संपर्क में आने से कई अन्य लोग संक्रमित होने की संभावना हुई है। इससे राज्य क्षय रोग विभाग ने भारतीय डाक विभाग से अनुबंध किया है। इसके चलते अब एक मई से डाकिया से मरीजों के घर जाकर उनका बलगम लेकर जांच के लिए लैब तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। टीबी की पुष्टि के बाद उनके खाते में प्रत्येक माह 500 रुपये भेजे जाएंगे। जबकि, चिकित्सक डाकिया की मदद से दवा भी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेजे राम ने बताया कि टीबी मरीजों के मामले में सबसे बड़ी चुनौती जल्द जांच कराने की होती है क्योंकि एक टीबी मरीज अनजाने में न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। इससे सैंपल की जांच में तेजी आएगी और जांच रिपोर्ट आते ही जल्द उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। जिले की मरीजों की142 सीबीनाट मशीन सेंटर लखनऊ और इटावा भेजी जाएगी। 48 घंटे के अंदर मरीजों की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed