{"_id":"612a859e8ebc3e79d1361bba","slug":"possession-removed-from-upsidc-land-kannauj-news-knp648844343","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसआईडीसी की जमीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसआईडीसी की जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
कब्जे को हटवाने पहुंचे तहसीलदार, पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। यूपीएसआईडीसी की जमीन से कब्जा हटवा दिया गया। संस्था को यह जमीन तहसील प्रशासन ने दी थी। इस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। तहसीलदार ने पैमाइश कराकर कब्जा हटवा दिया।
इंदरगढ़ थाना इलाके के बढ़नपुर वीरहार गांव के पास 2014 में 20 एकड़ भूमि यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम)को दी गई थी। इसके कुछ हिस्से पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया था। कब्जेदार झोपड़ी बनाकर रहने लगे थे। इसकी शिकायत तहसीलदार से की गई थी।
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने थानाध्यक्ष राजकुमार, लेखपाल और पुलिस बल के साथ पहुंचकर कब्जेदारों से कागजात मांगे। कागजात न दिखा पाने पर तहसीलदार ने जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि 2014 में यूपीएसआईडीसी को जमीन आवंटित की गई थी। पहले यह भूमि चारागाह की थी। यूपीएसआईडीसी के कोई कार्य न करने पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। पैमाइश कराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया।