{"_id":"58518ce04f1c1bad5d64aaf5","slug":"poos-night-will-be-hadhkanpau","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़कंपाऊ होंगी पूस की रातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़कंपाऊ होंगी पूस की रातें
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूस के महीने का आगाज हो गया है, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी चार दिन कड़ाके की सर्दी के आसार बताए हैं। पशुपालकों को पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गुरु वार की देर शाम से जिले में सर्द हवाओं के साथ सर्दी शुरू हो जाएगी। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय ने बताया कि हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाएं गलन व सर्दी बढ़ाएंगी। ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पशुओं को ऐसी जगह बांधे जहां सीधी हवा न लगे। लोहे की जंजीर से बांधने के बजाय उन्हें रस्सी से बांधे। खानपान में विशेष संयम बरते।
विज्ञापन
16, 17, 18 व 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। यह छह डिग्री तक जा सकता है। जिससे रात में सर्दी अधिक रहेगी। दिन में हल्की धूप रहेगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं होगा।
विज्ञापन