{"_id":"5fd8f82f8ebc3e3b6e55c068","slug":"poorv-sainik-ke-ghar-ka-taala-todakar-laakhon-kee-choree-kannauj-news-knp6001099141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। चोरों ने पूर्व सैनिक के गांव वाले घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसियों ने गेट खुला देख पूर्व सैनिक को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व सैनिक राममोहन मिश्रा पुत्र मुन्नालाल मिश्रा का छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर घर है। वह बच्चों की पढ़ाई के लिए पत्नी व बच्चों के साथ छिबरामऊ में किराये के मकान में रहते हैं। गांव वाले घर में ताला लगा था। सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 29 हजार रुपये, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पड़ोसियों से उन्हें चोरी की जानकारी दी। इसके बाद राममोहन मिश्रा गांव पहुंचे। साथ में बड़े भाई व सपा नेता महेंद्र बाबू उर्फ बबलू मिश्रा भी थे। सूचना पर एसएसआई राधाकृष्ण पांडेय व खड़िनी चौकी इंचार्ज रामकुमार सिंह पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घर से नमूने लिए।
पूर्व सैनिक ने बताया कि वह दो दिन पहले ही बच्चों के साथ छिबरामऊ गए थे। पूर्व सैनिक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।