फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv pradhaan ke hatyaaropee na pakade jaane par kotavaalee gheree

पूर्व प्रधान के हत्यारोपी न पकड़े जाने पर कोतवाली घेरी

Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
poorv pradhaan ke hatyaaropee na pakade jaane par kotavaalee gheree
पूर्व प्रधान हत्याकांड में कोतवाल से बात करते हीरापुर्वा के ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हीरापुर्वा निवासी पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में अभी कई आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बेटे, भाई व ग्रामीणों ने सदर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस पर हत्या के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कोतवाल ने पीड़ित परिवार की बात सुनी। गांव के पांच लोगों के बयान लिए। इसके बाद ग्रामीणों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हीरापुर्वा गांव में 20 जून की देर रात पूर्व ग्राम प्रधान रामशरन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बेटे ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर श्याम बिहारी व हेमचंद्र की गिरफ्तारी की गई। बाद में युवती को भी गिरफ्तार किया गया था। नामजद बबलू, राहुल व टिकरी भागे हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज बेटा दीपक और भाई ग्रामीण महिलाओं के साथ दोपहर में कोतवाली पहुंचे। यहां हंगामा कर हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोप लगाया कि हत्या के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यह लोग गांव में मुंह बांध कर घूम रहे हैं। इन्हें गिरफ्तार न किया गया तो यह किसी की हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में ग्रामीणों को इकट्ठा देख कोतवाल ने सभी की बात सुनी। इस दौरान रामशरन के बेटे दीपक ने कहा कि पिता की हत्या में भुप्पा उर्फ राम दयाल, वेदराम निवासी फिरोजपुर पटियान का भी हाथ है। यह लोग घटना के दिन गांव में देखे गए हैं। इन लोगों की पुरानी रंजिश थी। इन्हें भी हत्या में शामिल किया जाए। कोतवाल विकास राय ने सभी की बात सुनने के बाद गांव के पांच लोगों को कार्यालय में बैठा कर गोपनीय बयान लिए। पीड़ित परिवार से कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष के साथ है। सहयोग करते रहें। आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। इसके बाद सभी घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में राधाकृष्ण, बुलाकी, राम गोपाल, राहुल, सुधीर, अजय कुमार, राजू, अरुण कुमार, राम लखन, वीरपाल, मिही लाल, रामदीन, राकेश, मान सिंह, हंसराम, मदनलाल, रामदास, शंभू दयाल, सुधीर, बृजेश, मनोज, हरिश्चंद्र, परशुराम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed