{"_id":"65f887131bccbd9431093aaf","slug":"polling-parties-will-leave-from-all-three-assembly-constituencies-kannauj-news-c-214-1-knj1003-110833-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी जिले की तीनों विधानसभा मुख्यालय से होगी। अब तक यह व्यवस्था जिला मुख्यालय पर ही होती थी। इस बार प्रशासन ने इसमें बदलाव करते हुए तीनों विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी उनके ही क्षेत्र से करने की तैयारी की है।
अमूमन विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के बोर्डिंग मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाता है। बोर्डिंग मैदान में ही तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग पांडाल बनाकर वहां से पोलिंग पार्टियों को बारी-बारी से तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया जाता रहा है।
इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए इसे तीनों विधानसभा क्षेत्र में बांट दिया गया है। इसके तहत सदर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां शहर के बोर्डिंग ग्राउंड से रवाना होंगी।
विज्ञापन
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए पोर्टिंग पार्टियां छिबरामऊ की गल्ला मंडी से रवाना होगी। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज से रवाना होंगी।
नई व्यवस्था पर प्रशासन का तर्क
जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि चुनाव के दौरान गर्मी चरम पर होगी। बारिश की भी संभावना रहेगी। ऐसे में ईवीएम व जरूरी प्रपत्र बारिश से खराब हो सकते हैं। बोर्डिंग ग्राउंड पर कीचड़ होने से गाड़ियों की रवानगी में समस्या आ सकती है। ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस बार रवानगी स्थलों में बदलाव किया गया है।